भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में लगातार शीतलहर जारी है।यह शीतलहर आगामी चार दिनों तक भी जारी रहेगी। मौसम में कोई बदलाव के संकेत आगामी चार दिनों तक दिखाई नहीं दे रहे हैं।
जि उदयगिरि शहर सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा ३•७ डिग्री सेल्सियस । राज्य के १० शहरों का निम्नतम तापमान रहा १० डिग्री सेल्सियस के नीचे।
भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १२•१ डिग्री सेल्सियस,कटक का निम्नतम तापमान रहा ११•४ डिग्री सेल्सियस।

