भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि ओडिशा पूरी तरह से जाड़े के गिरफ्त में आ गया है। पूरी ओडिशा भयंकर ठंड से थर-थर कांप रहा है। भयंकर ठंड के कारण झारसुगुड़ा शहर का निम्नतम तापमान रहा ७२ साल के इतिहास में सबसे ज्यादा ठंडा। यहां का निम्नतम तापमान रहा ५•१ डिग्री सेल्सियस।
शिमिलिपाल जंगल एरिया राज्य में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा ३ डिग्री सेल्सियस। इसके अलावा १६ शहरों का निम्नतम तापमान रहा १० डिग्री सेल्सियस के नीचे। भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १२•९ डिग्री सेल्सियस,कटक का निम्नतम तापमान रहा १० डिग्री सेल्सियस।

