भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी जनवरी प्रथम सप्ताह में बंगाल की खाड़ी से एक लघु चाप उठने की संभावना दिखाई देरही है।आज से राज्य में ठंड की बढ़ोतरी देखी जायेगी। इसके साथ साथ पश्चिम ओडिशा, दक्षिण ओडिशा के ४ जिलों में कोहरा,घना कोहरा छाये रहने की संभावना दिखाई देरही है।

भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १३•६ डिग्री सेल्सियस,कटक का निम्नतम तापमान रहा १३•४ डिग्री सेल्सियस।दारिंगबाडि का निम्नतम तापमान रहा साढ़े ७ डिग्री सेल्सियस, राउरकेला का निम्नतम तापमान रहा ११•८ डिग्री सेल्सियस।
