भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी नया साल यानी १जनवरी ,२०२५ तक राज्य में बढ़ी हुई ठंड का राज कायम रहेगा। तत्पश्चात ठंड में थोड़ी गिरावट संभव होती दिखाई देरही है। राज्य का दक्षिण हिस्सा जि उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडा रहा, यहां का निम्नतम तापमान रहा ४•४ डिग्री सेल्सियस।
आजकल राज्य के अधिकांश हिस्सों में आधीरात पश्चात कोहरा,घना कोहरा छाया रहता है।३१ दिसंबर रात तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना दिखाई देरही है।
दारिंगबाडि का निम्नतम तापमान रहा ६ डिग्री सेल्सियस,फुलबाणि का निम्नतम तापमान रहा ६•४ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १३•३ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का निम्नतम तापमान रहा ११•६ डिग्री सेल्सियस।

