भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य में भयंकर ठंड पड रही है।लोग ठंड के मारे थरथर कांप रहे हैं।बढ़ी ठंड की गिरफ्त में पूरी ओडिशा आचुकी है।१० डिग्री सेल्सियस के नीचे राज्य में १२ शहर आगये हैं।
राज्य में शीतलहर की सतर्कता मौसम विभाग ने ४ जिलों में जारी की है।ये जिले हैं झारसुगुड़ा, अंगुल, कंधमाल और कोरापुट। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी कल तक राज्य में ठंड का आलम ऐसा ही रहने वाला है।
जि उदयगिरि,सिमिलिगुडा का निम्नतम तापमान रहा ५ डिग्री सेल्सियस,फुलबाणि का निम्नतम तापमान रहा ६•५ डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा का निम्नतम तापमान रहा ७ डिग्री सेल्सियस।कटक का निम्नतम तापमान रहा १२•६ डिग्री सेल्सियस तथा भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १३ डिग्री सेल्सियस।

