भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल पूरी ओडिशा में ठंड बढ़ी हुई है।बढ़ी ठंड से थर-थर कांप रहे हैं ओडिशा वासी।एक सप्ताह तक राज्य में ठंड के हालात ऐसे ही रहने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
झारसुगुड़ा, अंगुल और सुंदरगढ़ जिलों में भयंकर शीतलहर चल रही है।फुलबाणि सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा ६•८ डिग्री सेल्सियस, राउरकेला का निम्नतम तापमान रहा ७•६ डिग्री सेल्सियस।
दारिंगबाडि , झारसुगुड़ा का निम्नतम तापमान रहा ८•० डिग्री सेल्सियस। राज्य के अधिकांश शहरों का निम्नतम तापमान रहा १५ डिग्री सेल्सियस के नीचे। पश्चिम ओडिशा के अनेक हिस्सों में रात में कोहरा छाया रहने का आकलन किया गया है। भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि में रात में कोहरा छाये रहने का आकलन किया गया है।

