भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में ज्यादा ठंड रहेगी और तीन दिनों तक। उसके पश्चात मौसम में थोड़ा बदलाव होगा और तापमान में वृद्धि २-३ डिग्री सेल्सियस तक होगी।

राज्य के १९ शहरों का तापमान १५ डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा।दारिंगबाडि सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा साढ़े ७ डिग्री सेल्सियस।फुलबाणी का निम्नतम तापमान रहा ८•२ डिग्री सेल्सियस।
झारसुगुड़ा का निम्नतम तापमान रहा १०•४ डिग्री सेल्सियस, भवानीपटना, नवरंगपुर का निम्नतम तापमान रहा ११•५ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर -कटक का निम्नतम तापमान रहा १४•८ डिग्री सेल्सियस।
