ओडिशा मौसम समाचार : कुदरत का खेल अलग-अलग ओडिशा को वर्षा, आंध्रप्रदेश को तूफान २८-२९ ओक्टोबर ओडिशा में वर्षा

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २८-२९ ओक्टोबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में जोरदार हवा चलेगी, जोरदार बारिश होगी। इसलिए प्रशासन ने मछुआरों को उस समय समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है, ३० ओक्टोबर तक।

२८-२९ ओक्टोबर को अधिकांश हिस्सों में ७० किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। प्रशासन ने आसन्न तूफानी बरसात के मद्देनजर सात जिलों को रेड वार्निंग और सात जिलों को ओरेंज वार्निंग जारी की है। राज्य के १५ जिले प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

मंत्री का बोलना है कि घबराओ मत। सरकार रक्षा-कवच के हिसाब से काम करेगी।आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप निकल आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *