श्रीवनश शक्ति देवी धाम में रतन वसिष्ठ जी महाराज के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ: हजारों भक्तों ने कलश यात्रा में भाग लिया

वाराणसी :सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और धार्मिक उत्थान की शृंखला में, श्रीवंनश शक्ति देवी धाम में आज श्री श्री 1008 पूज्य रतन वसिष्ठ जी महाराज के पावन सान्निध्य में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य और आध्यात्मिक शुभारंभ हुआ। यह आयोजन ऋषि सनातन संघ के आयोजन में समस्त क्षेत्रीय भक्तों के व्यापक सहयोग से किया जा रहा है।
वसिष्ठ जी महाराज के मार्गदर्शन में, कथा के प्रथम दिवस का आरंभ एक विशाल एवं दिव्य कलश यात्रा से हुआ। हजारों की संख्या में श्रद्धालु, गाजे-बाजे और भक्तिमय गीतों के साथ इस यात्रा में सम्मिलित हुए, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। इस अद्भुत दृश्य और भक्तों के उत्साह की पूरे क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।

कलश यात्रा के उपरांत, पूज्य रतन वसिष्ठ जी महाराज ने अपने ओजस्वी और ज्ञानवर्धक मुखारविंद से शिव महापुराण की कथा का प्रथम पुष्प भक्तों के समक्ष प्रस्तुत किया। गुरुदेव ने भगवान शिव की महिमा, सनातन संस्कृति की महत्ता और धर्म के मर्म पर गहन प्रकाश डाला, जिससे उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा।

इस शुभ अवसर पर ऋषि सनातन संघ के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृपाशंकर यादव जी अपने सहयोगियों के साथ आजमगढ़, जौनपुर, पटना (बिहार), गाजीपुर और वाराणसी से पधारे और गुरुदेव का आशीर्वाद लिया। संघ की मजबूती के लिए इस अवसर पर अनेक समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर स्थापित किया गया।

इस आयोजन में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अभिषेक मिश्रा एवं एडवोकेट माधुरेश मिश्रा (प्रदेश प्रवक्ता), श्री ज्योत्सना राय के साथ-साथ अजय दुबे जी (मीडिया प्रभारी), राखी चौबे (प्रचार मंत्री), श्री स्वामी विवेकानन्द जी (स्टेशन मास्टर, प्रचार मंत्री), सब्यसाची मिश्रा, चौकी प्रभारी, संजय जी, अनिल चौबे जी, धीरज चौबे जी, नीलेश तिवारी मिश्रा, दिलीप मिश्रा, अजय सिंह, राजन चौबे आदि गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।

आगे की कथा में सती चरित्र शिव विवाह गणेश जन्मोत्सव। द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा नवग्रह उत्पत्ति की कथा नवग्रहों के आपके जीवन पर पड़ने वाला प्रभाव रुद्राक्ष की महिमा शिव की महिमा, रावण की तपस्या भस्मासुर की कथा समुद्र मन्थन , शिव कथा के लाभ ये बहुत सारी अद्भुत और दुर्लभ कथाएं आपको सुनने को मिलेगी आप सभी लोग इस कथा में अपने सभी साथियों के साथ अवश्य आइए ऐसा महाराज जी ने सभी सभी से मंच पर आवाहन किया।

ऋषि सनातन संघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि पूज्य रतन वसिष्ठ जी महाराज की अमृतमयी कथा से न केवल धार्मिक जागृति आएगी, बल्कि समस्त क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *