कटक मारवाड़ी समाज ने दुर्गा विसर्जन शोभायात्रियों का सम्मान किया

कटक, प्राचीन, धार्मिक नगरी कटक की दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा अनोखी,विराट,निराली होती है प्रत्येक साल। जगह -जगह शहर में शोभायात्रियों का सम्मान किये जाने की विशेष परंपरा वर्षों से चली आ रही है ।उसी कड़ी में कटक मारवाड़ी समाज द्वारा सभी दुर्गा पूजा पंडालों के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया पिछले साल की तरह इस साल भी स्थानीय गौरीशंकर पार्क एरिया में।

कटक मारवाड़ी समाज के प्रेसिडेंट संजय शर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत, सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के सभी पूजा कमिटियों के बड़े पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

उन्हें उत्तरी पहनायी गयी। मिष्टान्न की हांडी पकड़ायी गयी।चाय ,पानी की भी सभी के लिए उत्तम व्यवस्था वहां पर रही। पूजा कमिटि के सारे कार्यकर्ता गण बड़े खुश हुए सिएमएस की संबर्धना से।

संबर्धना मंच पर बड़ी हस्तियां भी पधारे। इनमें प्रमुख हैं कटक मेयर सुभाष सिंह,पूर्व विधायक, कटक पूजा कमिटि के नेता प्रभात त्रिपाठी,
कटक कलेक्टर, शांति कमिटि के प्रेसिडेंट देवेंद्र साहु,बाराबाटि कटक भाजपा प्रेसिडेंट ललातेंडु बडु इत्यादि।

सम्मान समारोह आधी रात तक चलता रहा। प्रमुख संचालन कर्ता रहे अशोक चौबे, दिनेश जोशी, सुरेश भामी।समाज के विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति भी मददगार के हिसाब से देखने को मिली । इनमें प्रमुख हैं मोहन लाल सिंघी, सत्यनारायण भरालेवाला , हनुमान
सिंघी, मनोज सिंघी,रवि अग्रवाल, विनोद अग्रवाल,किशन शर्मा, प्रेम पारिख, सुभाष केडिया, विजय संतुका,पवन चौधरी,राजु सुल्तानिया, मोहन उपाध्याय,पिंटु शर्मा ,राज किशोर चोटिया, गायक पप्पू सांगानेरिया, ईश्वर शर्मा इत्यादि।

आधी रात तक सिएमएस सेवा कैंप जारी रहा। शहर वासियों पर सिएमएस सेवा कार्य का गहरा प्रभाव पड़ा।सभी पूजा पंडालों के कार्यकर्ताओं ने सेवा की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *