भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि बंगाल की खाड़ी में दो लघुचाप सक्रिय हैं। इसके फलस्वरुप राज्य के अधिकांश हिस्सों में अति तेज बारिश की संभावना दिखाई देरही है आज और कल।
आज सुबह से कटक समेत तटीय ओडिशा में लघुचाप जनित बरसाती बादल आकाश में छाये हुए हैं।कल आधीरात पश्चात भी हल्की बारिश कटक समेत तटीय ओडिशा में देखी गई है।
हिराकुद बांध के चार गेट खुले हुए हैं।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•२ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•० डिग्री सेल्सियस।

