कटक, मारवाड़ी युवा मंच, कटक विकास (MYMCV) द्वारा पवित्र स्नान पूर्णिमा के अवसर पर एक विशेष गौ सेवा अभियान का आयोजन किया गया। इस पुण्य कार्य के अंतर्गत शहर की सड़कों पर घूम रही बेसहारा गायों और सांडों को शुद्ध एवं ठंडे फलों का वितरण किया गया।

यह सेवा कार्य दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक निरंतर चला। सेवा यात्रा की शुरुआत नया सडक से हुई और फिर गणेश घाट, बाखराबाद, गौरीशंकर पार्क, बक्सी बाजार, चंडी मंदिर होते हुए CDA के सेक्टर 6 और 7 तक पहुँची।
इस अभियान के दौरान कुल 250 किलोग्राम कटे हुए तरबूज और 80 किलोग्राम अमरूद का वितरण किया गया। यह संपूर्ण आयोजन मारवाड़ी युवा मंच, कटक विकास के अध्यक्ष एवं उनकी टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
स्नान पूर्णिमा के इस पावन दिन पर भगवान जगन्नाथ जी के प्रति श्रद्धा, समाज में पशुओं और जीवों के प्रति करुणा की भावना को समर्पित यह कार्य न सिर्फ एक सेवा थी, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी था – कि पशुओं तथा गायों की सेवा, वास्तव में भगवान की सेवा है।

यह सूचना हमे अध्यक्ष गोपाल कृष्ण टिबरेवाल एवं जनसंपर्क अधिकारी – निखिल झुनझुनवाला ने प्रदान की।

