भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि लगातार दो तीन दिनों से मानसून जनित हल्की, मध्यम आकार की बरसात होने के कारण राज्य में तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई है, अर्थात गर्मी में थोड़ी नर्मी आयी है।
राज्य में सर्वाधिक तापमान ४०• सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है।आज तटीय ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में बरसात होने की तेज संभावना दिखाई देरही है।
झारसुगुड़ा शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•६ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३४ डिग्री सेल्सियस तथा कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•८ डिग्री सेल्सियस।

