भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल तटीय ओडिशा में जो भी बरसात होरही है,वह मोटे तौर पर प्रि मानसून,लघुचाप जनित बरसात हो रही है। वैसे मानसून बरसात का ओडिशा प्रवेश दक्षिण ओडिशा में परसों हो चुका है।

मानसून बरसात के आगमन पश्चात अभी तक बरसात का प्रसार थोड़े इलाकों में ही सीमित है।एक तरह से मानसून बरसात में ब्रेक लग गई है।अब मौसम विभाग ने सूचना दी है कि रज पर्व पश्चात अर्थात १७ जून पश्चात जोरदार बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•२ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•८ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•२ डिग्री सेल्सियस।