मायुम भद्रक का शपथ ग्रहण समारोह

भद्रक , मारवाड़ी युवा मंच भद्रक के सत्र 2025-26 के लिए शाखा के नये पदाधिकारियों का चयन मार्च माह में हो गया था । नये पदाधिकारियों ने रविवार 18 मई को अपने दायित्वों का शपथ पाठ स्थानीय तारिणी कॉन्टिनेंटल होटल में समस्त सदस्यों की उपस्थिति में किया । शाखा अपने बिस्वे वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इस सत्र में शाखा के 15वे अध्यक्ष के रूप युवा सुभाष गुप्ता ने शपथ ली । शाखा सचिव के रूप में लगातार तीसरी बार युवा सुमित गुप्ता को यह पदभार दिया गया है वहीं शाखा कोषाध्यक्ष के पद पर युवा मवनित लेखनी ने दायित्व लिया ।

इस समारोह में शाखा के सदस्यों के साथ शाखा सलाहकारों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली । संस्थापक अध्यक्ष श्री पवन शर्मा ने सदस्यों एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया । मंडल 2 की भद्रक शाखा के इस विशेष कार्यक्रम में श्री शर्मा ने पदाधिकारियों का शपथ पाठ करवाया । उपस्थित सभी सदस्यों ने निवर्तमान पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं अभिनंदन किया । मंडल 2 के अध्यक्ष युवा मोहित जाजोदिया भी उपस्थित थे ।

– भद्रक से आशीष डिडवानिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *