भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल गर्मी ने पूरी ओडिशा को अपनी मजबूत बांहों में जकड लिया है। राज्य के लोग भयंकर गर्मी से परेशान होकर त्राहिमाम त्राहिमाम पुकार रहे हैं। भुवनेश्वर -कटक जैसे तटीय इलाकों के अधिकांश शहरों में आजकल गर्मी के कारण लोग पसीने से तर होकर, चिपचिपाहट से काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं।
ऐसे में राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २७ मई तक यानि आगामी एक सप्ताह तक राज्य के मौसम में बदलाव के विशेष संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं। यानि मौसम करीब -करीब आज जैसा ही रहेगा आगामी एक सप्ताह तक।
संबलपुर शहर राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•६ डिग्री सेल्सियस,टिटलागढ ४०•५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर ३८•७ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर ३६•२ डिग्री सेल्सियस रहा।

