‘सनातन राष्ट्र’ के जयघोष के साथ हिंदुत्वनिष्ठ गोवा की ओर प्रस्थान ! पूज्य स्वामी रामानंद दास महाराज,भारतीय साधक समाज संस्थापक सचिव श्री. अनिर्बान नियोगी एवं वॉच’ अध्यक्ष पूज्य अधिवक्ता रवींद्र घोष की प्रमुख उपस्थिति!
मानवजाति के परम कल्याण और रामराज्य की स्थापना के लिए कार्यरत सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत बाळाजी आठवलेजी का 83वां जन्मोत्सव और संस्था के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में फोंडा-गोवा में 17 से 19 मई तक ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का आयोजन किया गया है । यह महोत्सव फर्मागुडी, फोंडा स्थित गोवा अभियांत्रिकी महाविद्यालय के मैदान पर आयोजित किया जा रहा है ।
इस महोत्सव में सहभागी होने हेतु पश्चिम बंगाल एवं झारखंड से सनातन संस्था के साधक, हिन्दू धर्मप्रेमी और हिंदुत्वनिष्ठ ‘सनातन राष्ट्र’ के गगनभेदी नारों के साथ रेल एवं वायुयान मार्ग द्वारा गोवा की ओर रवाना हुए ।
इस अवसर पर पूज्य स्वामी रामानंद दास महाराज, भारतीय साधक समाज संस्थापक सचिव श्री. अनिर्बान नियोगी, ‘बांग्लादेश माइनॉरिटी वॉच’ के अध्यक्ष पूज्य अधिवक्ता रवींद्र घोष की सम्माननीय उपस्थिति रही ।

