ओडिशा मौसम समाचार : राज्य के १३ शहरों का तापमान ४० डिग्री पार

भुवनेश्वर, आजकल राज्य में रिकार्ड तोड गर्मी पड़ रही है। दिनों दिन लोगों को गर्मी का एहसास ज्यादा -ज्यादा हो रहा है। सुबह साढ़े छः बजे से धूप निकलनी शुरू हो जाती है, धीरे धीरे धूप कड़ी हो जाती है। आमलोगों को, पशु-पक्षियों को काफी दिक्कतें होती है ऐसे में।

राज्य के १३ प्रमुख शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस पार। राज्य में बौद्ध शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•८ डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•२ डिग्री सेल्सियस।

संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•० डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•२ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•८ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *