भुवनेश्वर, ओडिशा मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पूरे राज्य में भयंकर गर्मी जारी है। इसके साथ -साथ तटीय ओडिशा में गर्मी से पसीने, चिपचिपाहट जारी है। यहां लोगों को पसीने, चिपचिपी से बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है।

आज तटीय ओडिशा के अनेक हिस्सों में चक्रवात जनित तेज हवा, बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है। बौद्ध शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•५ डिग्री सेल्सियस।
संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•९ डिग्री सेल्सियस,
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•० डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•३ डिग्री सेल्सियस।