भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ३१ मार्च तक राज्य में गर्मी का प्रकोप कायम रहेगा।इन दिनों तापमान में ४-५ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखी जायेगी। तापमान कहीं -कहीं ४० डिग्री सेल्सियस पार भी जा सकता है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा साढ़े ३४ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•६ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•४ डिग्री सेल्सियस।

