भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल तटीय ओडिशा समेत राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की, मध्यम आकार की बरसात हुई थी। लेकिन आज से तटीय ओडिशा समेत पूरे राज्य में तेज धूप निकल आई है, इसके साथ -साथ आज से ही गर्मी भी बढ़ेगी।
आज से अगले ४ दिनों तक राज्य में ४-५ डिग्री सेल्सियस गर्मी बढ़ने की संभावना दिखाई देरही है।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•२ डिग्री सेल्सियस तथा बोलांगीर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•४ डिग्री सेल्सियस।

