कटक पारीक सभा होली बंधुमिलन समारोह

कटक, 23.03.2025 को स्थानीय मारवाड़ी हिन्दी विद्यालय परिसर में कटक पारीक सभा का होली बन्धु मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सर्व प्रथम पारीक कुल के जनक महर्षि पराशर जी की प्रतिमा को पुष्पमाला भेंट की गई तत्पश्चात समाज के वरिष्ठ सदस्य बीड़दी चन्द जी, शंकर लाल जी, दुर्गा प्रसाद जी, बद्री नारायण जी, अशोक जी एवम् अध्यक्ष मनोज कुमार पुरोहित द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सबसे पहले सभी बंधुओं द्वारा हाई टी ठंडाई सेवन की गई एवम् नूतन कार्यकारिणी के पदाधिकारी अध्यक्ष मनोज पुरोहित, उपाध्यक्ष पवन पुरोहित, सचिव प्रेमाराम पारीक,सहसचिव विकाश व्यास, कोषाध्यक्ष पवन तिवाड़ी एवम् सलाहकार शंकरलाल पारीक का अंग वस्त्र प्रदान करके अभिवादन किया गया । तत्पश्चात बन्धु मिलन में प्रथम बार भुवनेश्वर से आए हुए हरि प्रसाद पारीक के परिवार एवं निर्मल पारीक का अभिवादन व परिचय कराया गया इसी क्रम में समस्त सदस्यों ने भी अपना अपना परिचय प्रदान किया । होली की धमाल रूघलाल जी,उमाशंकर जी एवं राजेश जी पारीक द्वारा प्रस्तुत की गई।

अंत में सभी बंधुओं द्वारा सामूहिक स्वरूचि भोजन लिया गया।
इस बन्धु मिलन में समाज के लगभग 125 सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका पवन जी, रमेश जी, प्रेमाराम जी, कैलाश जी पारीक की रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *