Blog

डीआरआई ने 3 दिनों में 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नशीली दवाएं जब्त की हैं

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वर्तमान में जारी “ऑपरेशन वीड आउट” के अंतर्गत एक बड़ी सफलता में रविवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर बैंकॉक से आने वाले दो यात्रियों से 42.34 किलोग्राम उच्च श्रेणी का हाइड्रोपोनिक वीड जब्त किया, जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 42 करोड़ रुपये है। विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, डीआरआई अधिकारियों ने आगमन के तुरंत बाद दोनों यात्रियों को रोककर उनके सामान की विस्तृत जांच की। तलाशी में 21 खाने के पैकेट बरामद हुए – जिनमें नूडल्स और बिस्कुट शामिल थे। इनमें नियमित खाद्य पैकेजिंग के भीतर चतुराई से छुपाया गया हाइड्रोपोनिक वीड पाया गया। एनडीपीएस किट का उपयोग करके किए गए फील्ड परीक्षणों में मादक पदार्थों की उपस्थिति की पुष्टि हुई। यह डीआरआई द्वारा मात्र तीन दिनों में दूसरा बड़ा ड्रग भंडाफोड़ है, इससे पहले शुक्रवार (31.10.2025) को 47 करोड़ रुपये मूल्य की 4.7 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई थी, जिसमें वाहक, वित्तपोषक, संचालक और वितरक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन सभी कार्रवाइयों से पिछले तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थों की बरामदगी हुई है, जिससे भारत के पश्चिमी प्रवेश द्वारों से संचालित संगठित ड्रग-तस्करी नेटवर्क को करारा झटका लगा है। इसके अलावा,  डीआरआई ने ऑपरेशन वीड आउट के अंतर्गत भारत के विभिन्न हवाई अड्डों से 292.9 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त किया है। डीआरआई तस्करी के उभरते चलन, विशेष रूप से नशीली दवाओं को छिपाने के लिए खाने के पैकेटों और उपभोग्य वस्तुओं के बढ़ते इस्तेमाल और भारतीय नागरिकों को वाहक के रूप में इस्तेमाल करने के प्रति लगातार सतर्क है। डीआरआई मादक पदार्थों की निरंतर रोकथाम, अंतर्राष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने तथा नागरिकों के स्वास्थ्य, कल्याण और सुरक्षा की रक्षा करके नशा मुक्त भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है।

श्री वन शक्ति देवी धाम, नियारडीह, काशी में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य समापन

काशी/नियारडीह: धर्म की नगरी काशी के पावन धाम श्री वन शक्ति देवी धाम, नियारडीह में, अंतर्राष्ट्रिन्दू…

चौद्वार स्थित “नंदगांव बुद्ध गौ सेवा आश्रम” का गोपाष्टमी महोत्सव एवं शुभ दीपावली बंधु मिलन उत्सव संपन्न

कटक, लगभग 15 वर्ष पूर्व वृद्ध, बीमार एवं अक्षम गौमाताओं की सुरक्षा एवं सेवा के लिए…

कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्यों मनाई जाती है देव दीपावली? जानिए इस दिन का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व 

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह तिथि भगवान विष्णु और माता…

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर चर्चा के लिए यूरोपीय संघ के वार्ताकार नई दिल्ली पहुंचे

यूरोपीय संघ (ईयू) के वार्ताकारों की एक वरिष्ठ टीम प्रस्तावित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए)…

राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान 4.0 का मेगा कैंप 4 नवंबर, 2025 को अहमदाबाद के पालड़ी स्थित टैगोर हॉल में आयोजित किया जाएगा

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय का पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) 1 से 30…

भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि खबरें

१-पुलिस एसआई नियुक्ति घोटाला २-सिलिकोन डायरेक्टर सुरेश गिरफ्तार ३-दिल्ली कालकाजी में सुरेश छिपा था ४-ब्रहमपुर जेल…

संक्षिप्त समाचार ओडिशा के

१-पूर्व सांसद अमर पटनायक ने शंख छोड़ कमल को पकड़ा २-मतलब बीजेडी छोड़ भाजपा में शामिल…

ओडिशा मौसम समाचार : ठंड बढ़ी

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में ठंड का शुभारंभ होगया है।ठंड…

भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि खबरें

१-प्रसिद्ध उद्योगपति डोक्टर शरत कुमार साहु का निधन २-ओडिशा में मसालों के बेताज बादशाह थे ३-आगामी…