भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल दिनों दिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य मौसम विभाग के ताजा आकलन के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों में ४ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जायेगी। इसके फलस्वरुप गर्मी में इजाफा होगा।
राज्य में पारलाखेमुंडी सर्वाधिक गर्म शहर रहा , यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•० डिग्री सेल्सियस।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३०•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•७ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•० डिग्री सेल्सियस।

