बोलबम भाणपुर में धूमधाम से मनायी जायेगी महाशिवरात्रि

कटक, भाणपुर स्थित बोलबम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनायी जायेगी।इस साल महाशिवरात्रि पर्व २६ फरवरी के दिन है।

इस संदर्भ में एक तैयारी बैठक ट्रस्टियों की कल संपन्न हुई ट्रस्टी संजय अग्रवाल के निवास स्थान पर। बैठक में सर्वप्रथम दिवंगत सभापति दाऊदयाल अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उनके सम्मान में एक मिनट का मौन रखा गया।

तत्पश्चात सभा में विस्तार से आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर चर्चा की गई। चर्चा में सभी ट्रस्टियों ने हिस्सा लिया।सभी ने मत दिया कि महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाये। बोलबम परिसर में निर्माण के बारे में भी चर्चा हुई। निर्माण कार्य पर सबने खुशी जाहिर की।

सभा में सभापतित्व किये मनोहर लाल गुप्ता,सभा कार्य संचालन किये कमल कुमार सिकरिया। धन्यवाद प्रस्ताव दिये पद्म कुमार भावसिंका।

सभा की एक और विशेष बात यह रही कि युवा समाजसेवी संजय अग्रवाल को सर्वसम्मति से बोलबम चैरिटेबल ट्रस्ट का सभापति चयन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *