भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ३ दिनों में राज्य के तटीय इलाकों, दक्षिण इलाकों तथा पश्चिम इलाकों के ९ जिलों में आधीरात पश्चात कुहासा छाये रहने की संभावना दिखाई देरही है।अगले तीन दिनों तक राज्य में मौसम में बदलाव के कोई संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।
दारिंगबाडि का निम्नतम तापमान रहा साढ़े ९ डिग्री सेल्सियस।कटक का निम्नतम तापमान रहा साढ़े १५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १६•७ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा १६•० डिग्री सेल्सियस।

