भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल से राज्य के अनेक हिस्सों में लघुचापी बरसात जारी है। बरसात का सर्वाधिक असर तटीय ओडिशा, दक्षिण ओडिशा,उत्तर ओडिशा में देखने को मिल रहा है।आज भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की या मध्यम आकार की बरसात सुबह से जारी है।

लगातार बारिश होते रहने के कारण तापमान में गिरावट देखी गई। ठंड में बढ़ोतरी देखी जा रही है। लगातार बारिश होने से आवागमन में बाधा हो रही है।नीचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।
कटक का निम्नतम तापमान रहा 18 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा साढ़े 19 डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा 17 डिग्री सेल्सियस।