भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल पूरी ओडिशा में ठंड लगातार जारी है।कल की तरह आज भी राज्य के 15 शहरों का निम्नतम तापमान रहा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे। राज्य में जि उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा, यहां का निम्नतम तापमान रहा पांच डिग्री सेल्सियस।
कटक का निम्नतम तापमान रहा साढ़े बारह डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा साढे तेरह डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा साढ़े ग्यारह डिग्री सेल्सियस।

