भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ४ दिन के अंदर राज्य में तापमान में गिरावट देखी जायेगी।यह गिरावट २-३ डिग्री सेल्सियस तक देखी जायेगी। राज्य में ठंड इस साल स्वाभाविक रहेगी।
राज्य के पश्चिम तथा दक्षिण हिस्सों में कल कहीं -कहीं हल्का कुहासा देखा गया है।
जि उदयगिरि शहर राज्य में सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान ९•२ डिग्री सेल्सियस,कटक का निम्नतम तापमान रहा १३•६ डिग्री सेल्सियस तथा भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १५ डिग्री सेल्सियस।

