भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ३ दिन पश्चात राज्य में ठंड में बढ़ोतरी देखी जायेगी,तब तक राज्य में मौसम सुहावना ही बना रहेगा। वैसे भी इस साल अभी तक ठंड कोई खास पड़ी नहीं है।
कटक का निम्नतम तापमान रहा १९•५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा २१•३ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा १८•६ डिग्री सेल्सियस।

