भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २ दिन पश्चात राज्य में ठंड बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं, अर्थात आगामी १२-१३ दिसंबर से ठंड में बढ़ोतरी होगी। राज्य में तापमान में ४-५ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी जायेगी।
कल की तरह आज भी कटक समेत तटीय ओडिशा के अनेक हिस्सों में सुबह सुबह हल्की बारिश देखी गयी।
कटक का निम्नतम तापमान रहा १८•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा २०•६ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा २०•४ डिग्री सेल्सियस।

