श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला में गौपाष्टमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न, हजारों गौभक्तों का गौपूजन के लिए लगा तांता 

कटक, ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, प्राचीन नगरी कटक की सर्वपुरातन गौशाला है नया बाजार स्थित श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला।इस गौशाला की स्थापना 1905 को हुई थी।तब से लेकर आजतक इस गौशाला में लगातार गौसेवा होती आ रही है।

इस बार की गौपाष्टमी महोत्सव में मुख्य अतिथि थे ओडिशा डिजि पुलिस विनयतोष मिश्र। सम्मानित अतिथि थे चौद्वार -कटक विधायक सौविक बिस्वाल, समाजसेवी किशनलाल भरतीया।

गौपाष्टमी महोत्सव उपलक्ष्य की सभा में सभापतित्व किये वर्किंग प्रेसिडेंट विश्वनाथ धानुका। सेक्रेटरी गणेश प्रसाद कंदोई ने गौशाला की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।मेला समिति के चेयरमैन विश्वनाथ चौधरी, कोषाध्यक्ष सुरेश पोद्दार मंचासीन रहे।

गौपाष्टमी उपलक्ष्य में गौशाला की तरफ से एक सोवेनिर का प्रकाशन किया गया।इस सोवेनिर का विमोचन किये डिजि पुलिस विनयतोष मिश्र, विधायक सौविक बिस्वाल तथा अन्य अतिथियों ने।मंच संचालन किये सीए संजय संतुका।मास्टर सेरिमनी रहे सीमा कोठारी,संगीता राम।

हर साल की तरह इस साल भी हजारों गौभक्तों ने मेला में सहभागिता निभाई।मेला में वातावरण रहा मिनि बालियात्रा जैसा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *