BISWAS परिवार द्वारा छठ महापर्व पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन

भुवनेश्वर ।बिहार सोशल वेलफेयर असिस्टेंस सोसाइटी (BISWAS) की ओर से लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर 15 एवं 16 नवंबर को दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 15 नवंबर को अपराह्न 4 बजे से संध्याकालीन अर्घ्य तथा 16 नवंबर को प्रातः 5:30 बजे से उषाकालीन अर्घ्य का आयोजन होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन न्यू बाली यात्रा पड़िया, मंचेश्वर स्थित कुआंखाई ब्रिज के निकट किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालु पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर लोककल्याण, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करेंगे।

विशवास संस्था की ओर से समस्त श्रद्धालुओं, सामाजिक बंधुओं एवं नगरवासियों को सपरिवार इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।इस संस्था के सदस्यों ने समाज के सभी वर्गों से इस पावन पर्व में सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सामूहिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं एकता के संदेश को सुदृढ़ करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *