ओडिशा मौसम समाचार  : आजकल बारिश, रात्रि तापमान में कमी 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल अपराह्न समय से तटीय ओडिशा समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी खासी बरसात देखी गई थी। राज्य मौसम विभाग की सूचना के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज और कल भी बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है।

 

वैसे आज सुबह से तटीय ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में और ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में धूप,तेज धूप निकल आई है। तापमान में कल से गिरावट देखी गई है।अब निकट में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आने का आकलन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *