भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि ओडिशा भूमि से मानसून बरसात 2026 की विदाई हो गयी है।अब मानसून बरसात का आगमन आगामी जून 2027 को ओडिशा में होगा।
अब आने वाले 5-6 दिनों तक राज्य के मौसम में कोई विशेष बदलाव के संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में धूप निकल आई है,जो क्रमशः कड़ी हो रही है।

