ओडिशा मौसम समाचार : ओक्टोबर महीने में अप्रैल महीने का एहसास  20 शहरों का तापमान 35 डिग्री पार 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। ओक्टोबर महीने में अप्रैल महीने की गर्मी का एहसास आजकल हो रहा है। यहां तक कि ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में भी बड़ी गर्मी का एहसास हो रहा है।

 

पिछले 130 सालों में पुरी में दूसरी सबसे ज्यादा बड़ी गर्मी पड़ने का रिकार्ड दर्ज किया गया है। यहां कल का सर्वाधिक तापमान रहा 36.6 डिग्री सेल्सियस। 2024 में 1 ओक्टोबर के दिन पुरी का सर्वाधिक तापमान रहा था 36.7 डिग्री सेल्सियस।

 

राज्य के 20 शहरों का सर्वाधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार चला गया।36 डिग्री सेल्सियस पार चला गया राज्य के 5 शहरों का सर्वाधिक तापमान।आज संध्या पश्चात तापमान में थोड़ी गिरावट का अंदेशा है मौसम विभाग को।

 

भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 35.4 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा,कटक,खोर्धा, भद्रक का सर्वाधिक तापमान रहा 35.0 डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *