अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, कटक शाखा द्वारा “बुजुर्ग -सम्मान दिवस ” पालन किया । इस श्रृंखला में समाज की 8 बुजुर्ग माताओं (80 वर्ष एवं उससे ज्यादा)का दुपट्टा ओढाकर नमन करते हुए सम्मान किया।
भजन एवं भक्तिगीत के साथ सभी मस्ती में आनंदित हो उठे। उनके साथ धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की गई । विजेताओं को राम नाम लिखनी, गोमुख एवं माला प्रदान की गई। सभी सम्माननीय बुजुर्गों के साथ उनके जीवन के अनुभव सांझा किए गए। 
इस विशेष यादगार शाम को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित समिति बहनों का अध्यक्ष मधु अग्रवाल ने तहे दिल से धन्यवाद दिया।

