अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के बैनर का अनावरण

कटक, 24 सितंबर 2026 अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, कटक द्वारा *अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह* के बैनर का अनावरण मुनि श्री मोहजीत कुमार जी ठाणा-3 के सान्निध्य में किया गया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री संतोष जी सिंघी ने अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के उद्देश्य एवं आयोजन की जानकारी प्रदान करते हुए सभी से सक्रिय सहभागिता के साथ इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल एवं भवन समिति के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *