कटक, दीपावली के पावन पर्व को लेकर कटक में इस वर्ष विशेष खरीदारी का अवसर लेकर आ रहा है ‘दीवाली उद्योग मेला 2026’। कटक मारवाड़ी महिला समिति द्वारा आगामी 23 सितंबर 2026, बुधवार को इस विशेष मेले का आयोजन किया जा रहा है।
मेले में दीपावली की तैयारियों एवं खरीदारी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां साड़ी, ड्रेसेस, ज्वेलरी, बेडशीट, डिजाइनर कैंडल्स, आकर्षक दीपक, गिफ्ट आइटम्स केअनेक उपयोगी एवं आकर्षक उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगे।मेले में स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल के साथ बच्चों एवं परिवार के लिए मनोरंजक गेम्स और आकर्षक गतिविधियां भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी ।

समिति का उद्देश्य दीपावली की खरीदारी के लिए लोगों को एक सुविधाजनक मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिला उद्यमियों और घरेलू व्यवसायों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का अवसर प्रदान करना है। मेले में आने वाले लोगों को विभिन्न प्रकार के उत्पादों को देखने और अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी करने का अवसर मिलेगा।
समिति की ओर से बताया गया कि इस तरह के आयोजन महिलाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक हैं।
मेले का आयोजन आर्ट गैलरी, टाउनहॉल रोड, बाजोरिया डेंटल क्लिनिक के पास, कटक में किया जाएगा। यह फुल एसी हॉल में आयोजित होगा तथा आगंतुकों की सुविधा के लिए प्रथम तल पर लिफ्ट की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।
दिनांक: 23 सितंबर 2026, बुधवार
समय: सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक
स्थान: आर्ट गैलरी, टाउनहॉल रोड, बाजोरिया डेंटल क्लिनिक के पास, कटक
समिति ने कटकवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ मेले में पधारें, दीपावली की खरीदारी करें और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करें।
दीपावली की रौनक, खरीदारी की उमंग और महिला उद्यमिता का संगम — ‘दीवाली उद्योग मेला 2026’ में आपका स्वागत है।
निवेदक- कटक मारवाड़ी महिला समिति

