भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि बंगाल की खाड़ी में लघुचाप उठा है तथा वह लघुचाप सक्रिय दिखाई दे रहा है। इसके फलस्वरुप तटीय इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिल रही है।
लेकिन अभी तक तूफान के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि इतना तो तय है कि आगामी 23-24 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश के संकेत स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में आज सुबह सुबह हल्की बरसात देखने को मिली है।अभी फिलहाल समाचार लिखे जाने समय धूप निकल आई है। अगर लघुचाप जनित ताबड़तोड़ बारिश हुई 23-24 सितंबर को तो तूफ़ान आने की आशंका बनी रहती है।

