17 सितंबर 2026 को गांधीनगर, गुजरात में, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (एमओएफएएच&डी) के मत्स्य पालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में मत्स्य पालन विभाग, एमओएफएएच&डी, की संयुक्त सचिव (समुद्री मत्स्य पालन) डॉ. सुरभि राय, गुजरात सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (मत्स्य पालन) श्री अरुणकुमार एम. सोलंकी, भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी, अधीनस्थ कार्यालयों के प्रतिनिधि, मछुआरे, मछली पालक, महिला मछुआरे और मछली पालक, मत्स्य पालन सहकारी समितियां और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने स्वच्छता बनाए रखने, लंबित मामलों को कम करने, कुशल रिकॉर्ड प्रबंधन को बढ़ावा देने और पारदर्शी व नागरिक-केंद्रित कार्य संस्कृति को विकसित करने के अपने संकल्प को दोहराया। इस शपथ ग्रहण समारोह में 1000 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
हाइब्रिड मोड में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यस्थलों पर स्वच्छता और साफ-सफाई को बढ़ावा देने, संस्थागत जवाबदेही को मजबूत करने, रिकॉर्ड प्रबंधन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने, लंबित मामलों को कम करने और सामूहिक कार्रवाई की संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया। साथ ही, इसमें कुशल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अपनाने और पारदर्शी, सुव्यवस्थित और नागरिक-केंद्रित संस्थानों के निर्माण में सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के महत्व पर भी बल दिया गया।

यह आयोजन स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता, सफाई और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा 2026′ अभियान के अंतर्गत किया गया था। इस आयोजन का मकसद मत्स्य पालन विभाग और उसके अधीन व स्वायत्त निकायों की साफ़-सुथरे और स्वस्थ कार्यस्थल बनाए रखने की प्रतिबद्धता को मज़बूत करना था, साथ ही सामूहिक ज़िम्मेदारी, स्वच्छता और सेवा की संस्कृति को बढ़ावा देना भी था।

