श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला सभा संपन्न  आगामी गौपाष्टमी मेले पर हुई चर्चा 

कटक, नया बाजार स्थित समाज की श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला की कार्यकारिणी सदस्यों की एक सभा संपन्न हुई।सभा की अध्यक्षता किये विश्वनाथ धानुका।सभा प्रारंभ में एक मिनट मौन रखा गया, दिवंगत गौभक्तों की याद में।

तत्पश्चात कोषाध्यक्ष सुरेश पोद्दार ने पिछली कार्यकारिणी सभा की कार्रवाई की सूचना दी। इसे सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। सेक्रेटरी गणेश प्रसाद कंदोई ने आगामी गौपाष्टमी पर्व पर प्रकाश डाला।

गौपाष्टमी मेले को दो-दिवसीय किये जाने की सूचना दिये सेक्रेटरी गणेश प्रसाद कंदोई। आगामी गौपाष्टमी मेले को भव्य, शानदार, जानदार मनाये जाने के लिए एक मेला आयोजन समिति का गठन किया गया। इसके चेयरमेन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्वनाथ चौधरी को बनाया गया सर्वसम्मति से।को चेयरमेन रहे पवन चौधरी।

सभा की चर्चा में अनेक सदस्यों, मातृशक्ति ने हिस्सा लिया।इसी संबंध में अगली सभा स्थानीय श्रीश्याम बाबा मंदिर में आयोजित होगी आगामी 26 सितंबर, शनिवार को संध्या समय।सभा के अंत में सिए संजय संतुका ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *