ओडिशा मौसम समाचार  : 17 सितंबर तक उत्तर -दक्षिण ओडिशा में तेज बारिश  22 सितंबर को फिर से लघुचाप 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 17 सितंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बरसात लगी रहेगी। विशेषकर उत्तर -दक्षिण ओडिशा में तेज बारिश की संभावना दिखाई देरही है। अतएव प्रशासन ने उन एरिया के 18 जिलों को सतर्क रहने के लिए सलाह दी है।

 

कल ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में संध्या समय,रात के समय बूंदाबांदी बारिश देखने को मिली थी।आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में धूप निकल आई है।आज भी उत्तर ओडिशा -दक्षिण ओडिशा के अनेक हिस्सों में तेज बारिश की संभावना दिखाई देरही है।

आगामी 22 सितंबर को बंगाल की खाड़ी से एक बार फिर से लघुचाप सृष्टि होने की संभावना दिखाई देरही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *