ओडिशा मौसम समाचार  : बरसाती मौसम बना रहेगा 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल ओडिशा में बरसाती मौसम बना हुआ है।यह बरसाती मौसम आगे भी कुछ दिन और बना रहेगा। आजकल ओडिशा में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय बनी हुई है। इसलिए लगातार, बराबर बरसात भी जारी है, बरसाती मौसम बना हुआ है।

 

राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आगामी 6 सितंबर तक राज्य में ऐसे ही बरसाती मौसम बना रहेगा। कहीं कहीं तेज बरसात का भी आकलन किया गया है। ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में आज सुबह से बरसाती मौसम बना हुआ है। संध्या समय हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना दिखाई देरही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *