भक्त हुए भक्ति रस में खूब मालामाल  आप और हमने दिखाया भक्तिभाव बेमिसाल 

कटक, ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक कटक महानगरी की अनूठी, अनुपम, अद्भुत सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक संगठन का नाम है आप और हम।आप और हम अपने गठन के समय से ही भक्ति भाव पूर्ण कार्यक्रमों से अपनी औरों से थोड़ी अलग पहचान बनाई है।

सामाजिक युवा वर्ग के युवा कार्यकर्ताओं की भरमार है इस अनूठे संगठन में। अमित अग्रवाल जैसे सुलझे हुए सक्रिय कार्यकर्ता इस अलबेली संगठन में आरंभ से जुड़े हुए हैं और औरों को भी जोड़े हुए हैं।आप और हम अपने प्रारंभिक काल से लेकर अभी तक निराले कार्यक्रमों के जरिए समाज में अपनी अमिट छाप बनाए हुए है।

8-9 अगस्त के अपने दो दिवसीय कार्यक्रम में आप और हम ने सनातनी, हिंदू संस्कृति की अलौकिक सेवा की है।अपनी सूझबूझ से, बेहतरीन से बेहतरीन दो सुनाम धन्य कार्यक्रम पेश किए हैं।

आप और हम के दो दिवसीय अनुपम, अनुकरणीय, अतुल, अद्भुत आध्यात्मिक, धार्मिक कार्यक्रमों को कटक तथा ओडिशा से आयी बड़ी संख्या में धार्मिक जनता के लिए यादगार बना रहता है लंबे समय तक।

इस बार के सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, महारुद्राभिषेक, श्रृंगार दर्शन कार्यक्रमों से आनंद प्राप्त करने के लिए भुवनेश्वर -कटक,पुरी, ढेंकानाल, तालचेर, अंगुल, ब्रहमपुर, राउरकेला से बड़ी संख्या में समाज के मान्यगण्य ,भक्त गण पधारे थे।उन सभी को दो-दिवसीय धार्मिक, आध्यात्मिक कार्यक्रमों के जरिए परम आनंद की प्राप्ति हुई है,जिसका शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

एक और विशेष सूचना सभी भक्तों को दीजारही है कि आगामी जनवरी,2027 को भारत विख्यात कुमार विश्वास का अनोखा कार्यक्रम आयोजित है इसी कटक महानगरी में।आयोजक हैं आपकी अपनी चिर-परिचित संस्था आप और हम।कवि कुमार विश्वास पेश करेंगे अपने अपने राम उसी कार्यक्रम में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *