कटक, भोले बाबा का पवित्र श्रावण मास हो, शंकर भगवान का महारुद्राभिषेक हो, आयोजक आप और हम हो , फिर तो बाबा के भक्तों की बल्ले-बल्ले होनी ही होनी है ,उसे कोई नहीं रोक सकता है।

आज सुबह से भोले बाबा के भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है तुलसीपुर स्थित जेबिएस गार्डन में।हर साल की तरह इस साल भी महारुद्राभिषेक, भव्य श्रृंगार दर्शन आयोजन होरहा है । सैंकड़ों भक्तों में सुबह से ही गजब उत्साह देखने को मिल रहा है।

अनेक सालों से इसी तुलसीपुर स्थित जेबिएस गार्डन में जानी पहचानी, नामचीन धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक संगठन आप और हम ने कटक महानगर में भोले बाबा के भक्तों में अजब-गजब, अपार उत्साह कायम करा दिया है महारुद्राभिषेक, श्रृंगार दर्शन के नाम का।

ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक नगरी कटक के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है आप और हम आयोजित विशाल महारुद्राभिषेक , श्रृंगार दर्शन का। कटकियों की सारी इच्छाएं आज पूरी हो रही है महारुद्राभिषेक, श्रृंगार दर्शन स्थल पर पहुंच कर और उनके आराध्य शिवजी के श्रावण मास में दर्शन कर।

