भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य में मानसून बरसात की पूरी सक्रियता दिखाई देरही है। पिछले 4-5 दिनों से लगातार ओडिशा के कोने-कोने में बरसात हो रही है।
पूरी ओडिशा के किसानों के चेहरे ऐसे में खिले हुए हैं। राज्य के किसान खुशियां मना रहे हैं, खेतों में कृषि कार्य में मन से जुट गए हैं।ऐसे में पूरी ओडिशा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था आजकल चंचलता लिए हुए है।
राज्य मौसम विभाग की सूचना के मुताबिक उत्तर ओडिशा, पश्चिम ओडिशा तथा अंदरुनी ओडिशा में आज और कल तेज बरसात के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
कल भी ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में संध्या समय,रात्रि समय हल्की बारिश देखने को मिली। लगातार बारिश होते रहने से राज्य में तापमान में गिरावट देखी गई है। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

