भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल तक की लगातार बारिश के कारण राज्य में बडी बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। संबलपुर,ढेंकिकोट एरिया में उफनती नदी के चपेट में आये दो लोग। दोनों नदी की तेज बहाव में बह गए।एक की मौत की खबर है।
पूरी ओडिशा में लगातार मानसून जनित,लघुचाप जनित तेज बारिश होते रहने के कारण तापमान में गिरावट देखी गई है। लोगों को भयंकर गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

