ओडिशा मौसम समाचार  8 जुलाई तक बारिश,तेज बारिश  9 जिलों को रेड अलर्ट चेतावनी 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल पूरी ओडिशा में मानसून बरसात सक्रिय हो गयी है।पूरी ओडिशा में रिमझिम रिमझिम बारिश हो रही है। कहीं ज्यादा तो कहीं कम बरसात हो रही है।

 

राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 8 जुलाई तक राज्य में लगातार बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं। लगातार बारिश होने के कारण राज्य में तापमान में गिरावट देखी गई है। लोगों को भयंकर गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

 

आज और कल राज्य के 9 जिलों में तेज बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं। बंगाल की खाड़ी से उठे लघुचाप के असर के कारण यह हो रहा है। राज्य के अनेक शहरों में लगातार बारिश के चलते नीचले हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *