समाज में मीडिया मतलब क्रांति ओडिशा मीडिया
श्रीमद्भागवत कथा रिपोर्टिंग ने दिखाया
नन्द किशोर जोशी
एक्जिक्यूटिव एडिटर
क्रांति ओडिशा मीडिया
सनसाईन फिल्ड में विशाल श्रीमद्भागवत महापुराण कथा यज्ञ का कल समापन समारोह था,या यूं कहें विश्राम दिवस था।ऐसा विशाल, भव्य, आलीशान, बेमिसाल, अद्भुत श्रीमद्भागवत महापुराण कथा यज्ञ का आयोजन मेरी समझ में आजतक ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक नगरी कटक में कभी नहीं हुआ है।
शुभारंभ दिवस 20 जून से लेकर 26 जून तक पूरा पंडाल भक्तों से खचाखच भरा था। कहीं कोई अव्यवस्था नहीं, सबकुछ व्यवस्था अनुकूल, सुंदरता से भरपूर आयोजन किया गया था।समाज के सभी वर्गों के लोगों से सहयोग लेकर यह आध्यात्मिक, धार्मिक कार्यक्रम सुगमता, सहजता से महाप्रभु जगन्नाथ जी के आशीर्वाद से खुशी-खुशी संपन्न हुआ। प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिला आयोजन को।
ऐसी विशाल,विराट, ऐतिहासिक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा यज्ञ के आयोजन में आपकी प्रिय डिजिटल मीडिया क्रांति ओडिशा मीडिया की रिपोर्टिंग प्रशंसनीय, सराहनीय रही है शुरु से ही।
क्रांति ओडिशा मीडिया की रिपोर्टिंग आरंभ हुई मारवाड़ी क्लब में आयोजित तैयारियों की बैठक से।इस तैयारी बैठक में सैंकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।समाज के सभी तबके के लोगों की उपस्थिति देखी गई।यह समाज बंधुओं की प्रथम तैयारियों को लेकर मीटिंग थी।
इस तैयारी मीटिंग की खबर पूरी तत्परता से और विस्तार से करीब 25 दिन पहले अनेक फोटो संग छापी गई।इसका असर यह हुआ कि पूरे समाज में यह खबर तत्काल चर्चा का विषय बन गई।पूरे समाज में विशाल श्रीमद्भागवत आयोजन की खबर घर घर तक पहुंच गई।उस समय तक ओडिशा की किसी भी मीडिया में विशाल श्रीमद्भागवत आयोजन को लेकर एक अक्षर भी नहीं छपा था ,किसी भी भाषा की मीडिया में,किसी भी तरह की मीडिया में।
इसके पश्चात तो कथा आयोजन को लेकर ,एंट्री पास को लेकर आपस में वाट्सएप ग्रुप में जबरदस्त होड़ सी मच गई।सारी ओडिशा और ओडिशा के बाहर से भी पास की डिमांड आने लगी ।
ओडिशा की अन्य सभी मीडिया आयोजन में तब जुड़ी ,जब मारवाड़ी क्लब के योगासन होल में एक प्रेसवार्ता आयोजित हुई आयोजकों की तरफ से।इसकी रिपोर्टिंग सभी मीडिया के साथ साथ क्रांति ओडिशा मीडिया में भी हुई।
तत्पश्चात 20 जून को कलश शोभायात्रा से भी पहले एक ओर रिपोर्टिंग क्रांति ओडिशा मीडिया में हुई। ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक सनसाईन फिल्ड की पुण्य भूमि को लेकर। इसमें ठाकुरजी महाराज पहले भी सनसाईन फिल्ड में आये हैं, श्रीराम कथा हुई है,अब उनके पुत्र इंद्रेश जी महाराज आरहे हैं। पिता पुत्र की जोड़ी को लेकर सनसाईन फिल्ड के कथा संदर्भ में।
जिस दिन 20 जून को कलश शोभायात्रा निकली मारवाड़ी क्लब से ।उस दिन कम से कम 8-10 फोटो संग विस्तार से रिपोर्टिंग हुई उसी दिन चंद घंटों पश्चात कलश शोभायात्रा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में क्रांति ओडिशा मीडिया में।
दूसरी तरफ प्रिंट मीडिया में कलश शोभायात्रा को लेकर रिपोर्टिंग हुई दो फोटो संग दूसरे दिन। इसके बाद कथा की रिपोर्टिंग उसी दिन संध्या से आरंभ हुई। क्रांति ओडिशा मीडिया चूंकि डिजिटल मीडिया है , रिपोर्टिंग कथा पश्चात तुरंत भी होती थी 8-10 फोटो संग।दूसरे दिन भी होती थी विस्तार से 8-10 फोटो संग। वहीं प्रिंट मीडिया आज की खबर कल देती थी ,केवल दो फोटो ही देती थी, केवल 10-15 लाईन में देती थी। लेकिन क्रांति ओडिशा मीडिया सभी खबरों को मिलाने से सैंकड़ों लाइन की देती थी , प्रत्येक न्यूज में 8-10 फोटो संग देती थी।
21 जून पश्चात एक दिन में तीन बार न्यूज देती थी क्रिकेट मेच समेत। यहां तक कि 25 जून को 4 बार रिपोर्टिंग हुई 35-40 फोटो संग। इसतरह 25 जून तक टोटल 21 बार कथा की विस्तार से अनगिनत फोटो संग रिपोर्टिंग होती रही। केवल कल यानि 26 जून को सुबह का कार्यक्रम होने की वजह से एक बार रिपोर्टिंग ही हुई।
आज भी सुबह से यह तीसरी रिपोर्टिंग एवं अंतिम रिपोर्टिंग है।इसे मिलाकर अभी तक टोटल 25 रिपोर्टिंग हुई है। वहीं दूसरी तरफ अन्य प्रिंट मीडिया में प्रेस कांफ्रेंस से लेकर अभी तक केवल 8 बार ही रिपोर्टिंग ही हुई है।फोटो की दृष्टि से देखें तो यह हर दिन दो फोटो के हिसाब से केवल 16 फोटो ही छपी है या कहीं कहीं 20-22 फोटो टोटल में छपी है आजतक।
अब अगर देखा जाए तो आपकी पसंदीदा डिजिटल मीडिया श्रीमद्भागवत कथा रिपोर्टिंग में बहुत -बहुत आगे है , अन्य सभी मीडिया और विशेषकर प्रिंट मीडिया बहुत पीछे है।
यह सब तभी संभव हुआ,जब आप लोगों ने भरपूर सहयोग, समर्थन दिया। वाट्सएप ग्रुप में लोगों ने सराहा ,लाइक किया, फोन कर धन्यवाद दिया और दूसरे माध्यमों से भी रिपोर्टिंग को भरपूर प्यार, समर्थन मिला। भविष्य में भी ऐसा ही प्यार, सहयोग, समर्थन मिलेगा ऐसी आशा और विश्वास आपकी पसंदीदा डिजिटल मीडिया क्रांति ओडिशा मीडिया को है। धन्यवाद सभी को , आयोजकों समेत।


